Raigarh News: पारा चढ़ते ही पंचधारी पहुंचे सैकड़ों की तादाद में लोग.. छुट्‌टी के दिन यहां लोगों का हुजूम उमड़ा

0
39

जान जोखिम में डाल लापरवाहीपूर्वक जलक्रीड़ा का लुत्फ उठा रहे.. हो चुकी है कई मौत
प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित होने के बावजूद लोग यहां बेख़ौफ़ नहाने जा रहे
खतरों के खिलाड़ियों ने कोई परवा नहीं की, प्रशासन भी बेपरवाह

रायगढ़ टॉप न्यूज 14 मई 2023। शहर के चांदमारी से लगे पंचधारी में रविवार को छुट्‌टी का दिन होने की वजह से सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। केलो नदी पर बने एनीकट में ऊंचाई से झरने की तरह पानी गिरता है। यह लोगों को आकर्षित करता है। यहां हर साल एक-दो लोगों की मौत होती है, लेकिन मस्ती और गर्मी में छुटकारा पाने लोग यहां परिवार के साथ आते हैं। जिला प्रशासन ने इसे प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित कर दिया है उसके बावजूद लोग यहां बेख़ौफ़ नहाने जा रहे हैं।











प्रशासन ने इलाके को प्रतिबंधित किया है। यहां हादसों का डर रहता है। साथ ही पास में अमृत मिशन के लिए इनटेक वेल बनाया गया है। गर्मी का पारा चढ़ते ही यहां भीड़ बढ़ गई। पिछले दो-तीन हफ्तों से छुट्‌टी के दिनों में यहां लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। लोग इतने ज्यादा लापरवाह हैं कि एनीकट के पास में दो पहिया ले जाते हैं। यहां नहाने के साथ ही फोटोग्राफी का क्रेज है। कुछ दिनों पहले केलो डेम में दो गेट खोला गया था, इसकी वजह से अभी यहां पानी ज्यादा है।

अप्रैल और मई महीने में सूर्य की तपिश बढ़ी तो भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैकड़ों की तादाद में शहरी और ग्रामीण नागरिक पंचधारी पहुंच रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक यहां लोगों का हुजूम लगा रहता है। युवा, महिला या फिर बच्चे हों घंटो तक यहां जलक्रीड़ा का लुत्फ उठा रहें हैं। कुछ लोग इतने लापरवाह है कि डैम के ऊपर से पानी में छलांग लगाकर अपनी जान से खेल रहे हैं।

प्रतिबंधित क्षेत्र होने के बावजूद लोगों की लापरवाही चरम पर है ऐसे लापरवाह लोगों पर कड़ा रुख अख्तियार करने के लिए लायन आर्डर मौजूद है लेकिन पुलिस की नरमी और पहरा नहीं होने के कारण लोग बेखौफ हो गए हैं। पिछले साल तक कोतवाली पुलिस की पंचधारी में कड़ी निगरानी हुआ करती थी। कई लोगों पर पुलिस ने कार्यवाही भी किया जिसके बाद यहां नहाने वालों की संख्या में कमी आई लेकिन इस बार अभी तक प्रशासन बेपरवाह है। पंचधारी में पुलिस का पहरा बेहद जरूरी है वरना वह दिन दूर नहीं जब फिर कोई यहां डूबकर मौत के आगोश में समा जाए।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here