Raigarh News: महाराज कुंवर भानु प्रताप सिंह आज 91 वर्ष के हुए

0
31

रायगढ़ टॉप न्यूज 14 मई। रियासत काल के महाराजा संगीत सम्राट चक्रधर के सपुत्र महाराजा भानुप्राप सिंह आज अपने जीवन काल के 91 वर्ष पूर्ण कर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर अपने परिवार के बीच रह रहे है , अपने पूरे राज्य परिवार के सबसे बढ़े सदस्य है ,अपनी 3 बेटियो राजकुमारी जयश्री देवी, राजकुमारी राजश्री देवी, राजकुमारी विजयश्री देवी सिंह के साथ पूरा परिवार के बीच अपने बच्चो नाती, नतनीन, दामादो के संग खूब हंसी खुशी के साथ जीवन का आनंद ले रहे है।


महाराजा भानु प्रताप जी 1967 में अविभाजित मध्य प्रदेश के ट्राइबल वेलफेयर कैबिनेट मंत्री रहे,, छत्तीसगढ़ जोगी सरकार में भी मंत्री रहे है, इनके द्वारा लंबे समय से खेल जगत में , संगीत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों रुचि रखते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया , रायगढ़ का ऐतिहासिक गणेश उत्सव भी रायगढ़ रियासत की एक महत्व पूर्ण पहचान है , आज भी गणेश उत्सव रायगढ़ रियासत के नाम से जाना जाता है। रायगढ़ टॉप न्यूज के संपादक अनिल रतेरिया ने महाराज भानु प्रताप जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर आपको सदैव स्वस्थ रखे और लंबी उम्र प्रदान करे।

















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here