CG News:  ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला…4 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल…चारों एक ही परिवार के…अस्पताल में भर्ती

0
23

बालोद। बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक के कुसुमटोला गांव में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में 4 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ ग्रामीण तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल में गए थे, तभी मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मधुमक्खियों ने डंक मार-मारकर ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायल ग्रामीणों के नाम शत्रुघ्न सिंह (23 वर्ष), रेणुका सिंह (17 वर्ष), संतोषी सिंह (38 वर्ष) और मान सिंह (40 वर्ष) हैं। ये चारों एक ही परिवार के हैं।













इधर शोर सुनकर अन्य गांववाले आए और जैसे-तैसे मधुमक्खियों को भगाया। चारों घायल लोगों को डौंडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मधुमक्खियों के डंक से चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी का इलाज किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि किसी ने छत्ते को छेड़ दिया था, जिसके कारण मधुमक्खियों ने हमला किया। हालांकि किसने छत्ते को छेड़ा, इसका पता नहीं चल सका है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here