Raigarh News: मजदूर दिवस पर इंटक ने किया श्रमिकों का सम्मान

0
29

रायगढ़ टॉप न्यूज 3 मई 2023। श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में 1 माई को देश की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन इंटक के बैनर तले श्रमिकों के सम्मान का कार्यक्रम राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन अयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस द्वय अध्यक्ष अरुण मालाकार (ग्रामीण) और अनिल शुक्ला (शहर) के साथ जिला महामंत्री विकास शर्मा उपस्थित थे। इंटक के प्रदेश सचिव और जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान समेत अल्ताफ खान , नोगेंद्र चौहान, सलमान, अज्जू, संदीप, अंशु सिंह समेट सैकड़ों की तादाद में श्रमिक शामिल हुए।











विधायक प्रकाश नायक ने पहले सभी को श्रमिक दिवस की बधाई दी। उसके बाद सभी श्रमिकों का पुष्पमाला पहनाकर उनका सम्मान किया। अनिल शुक्ला, अरुण मालाकार और विकास शर्मा ने भी श्रमिकों का सम्मान किया और शासन की योजनाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन इंटक नेता शाहनवाज खान ने किया। श्रमिक इस सम्मान से बहुत खुश हुए और प्रण लिया कि वे सदैव इंटक के साथ कंधे से कंधा मिला कर भाई शाहनवाज के साथ संगठन को और मजबूत बनाने में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएंगे। इंटक के जिलाध्यक्ष शाहनवाज खान श्रमिक दिवस पर आयोजित ट्रेड यूनियन कौंसिल की रैली व सभा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में अपने साथियों के साथ शामिल हुए।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here