RRR के गाने नाटू-नाटू पर नीतू कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरे संग किया डांस…देखें वीडियो

0
42

नई दिल्ली।  साउथ के सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट की स्टारर फिल्म RRR बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने कई मूवी रिकॉर्ड भी तोड़े। इसी साल मार्च इस फिल्म के गाने नाटू-नाटू  को 95वां एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर भी मिला।

नीतू और पद्मिनी कोल्हापुरे का नाटू डांस
वहीं अब भी आम लोग और स्टार्स के बीच इस गाने का क्रेज है। हाल ही में आलिया भट्ट की सास और बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने 64 साल की उम्र में नाटू-नाटू पर अपनी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के साथ डांस किया। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो वायरल हो रहा है।











इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरे पसंदीदा #neetukapoor के साथ #natunatu गाने पर डांस। बता दें, पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऋषि के साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ऋषि और नीतू कपूर की फैन रही है। ऋषि के जाने के बाद एक्ट्रेस अक्सर नीतू कपूर से मुलाकात करती रहती है।

9 साल बाद पर्दे पर दिखी नीतू
बीते साल नीतू कपूर फिल्म जुग जुग जियो में नजर आई। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका थी। 2020 में उनके पति ऋषि कपूर का निधन हो गया था। उन्होंने डांस दीवाने जूनियर में भी भाग लिया था।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here