Raigarh News: काश नंद कुमार साय जैसी उपेक्षा भाजपा में हर कार्यकर्ता की हो:- उमेश अग्रवाल

0
23

रायगढ़ टॉप न्यूज 1 मई 2023/ जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय के इस्तीफे पर करारा तंज कसते हुए कहा नंदकुमार साय की जैसी उपेक्षा हुई है भाजपा में हर कार्यकर्ता की ऐसी उपेक्षा हो तो वह धन्य हो जायेगा। उमेश अग्रवाल ने कहा साय को प्रणाम करते हुए अपने सोशल मंच पर लिखा कि नंद कुमार साय जी भाजपा छोड़ने के दौरान आपने उपेक्षा और राजनीतिक षड्यंत्र का आरोप लगाया है। और भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस प्रवेश कर लिया। वास्तव में आपके साथ षड्यंत्रों और उपेक्षा की पराकाष्ठा हुई है।भाजपा द्वारा किए गए षड्यंत्रों का खुलासा करते हुए उमेश अग्रवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने आपको तीन बार विधायक का प्रत्याशी बनाया तीन बार लोकसभा सांसद का प्रत्याशी बनाया दो बार राज्यसभा सांसद बनाया एक बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मध्यप्रदेश, एक बार
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के अलावा आपको पार्टी ने प्रथम नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ बनाया।साथ ही मोदी सरकार ने आपको केबिनेट दर्जा देते हुए केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष बनाया। काश आपकी जैसी उपेक्षा हर भाजपा कार्यकर्ता की होती।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here