पार्षद श्रीमती शान्ति सिदार का निधन भाजपा के लिए अपूर्णीय क्षति:- उमेश अग्रवाल

0
29

रायगढ़ टॉप न्यूज 29 अप्रैल 2023। नगर निगम रायगढ़ वार्ड क्रमांक 41 की भाजपा पार्षद श्रीमती शांति सिदार के निधन को भाजपा परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने निधन पर शोक व्यक्त किया है। वार्ड की जनता के लिए समर्पित शांति सिदार जन समस्याओं के लिए सक्रिय रहती थी।मिलनसार और सरल व्यवहार की पार्षद शांति सिदार ने अपने कार्यों से जनता का दिल जीता। उनका असमय देवलोक गमन ह्रदय विदारक है। जिला भाजपा परिवार की ओर से शोक व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परमेश्वर से शोक संतृप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here