CG Breaking News: कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सल हमला, काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य के वाहन पर लगी गोली

0
31

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र से एक बड़ी नक्सली वारदात की खबर सामने आ रही है। विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सलियों ने हमला किया है। विधायक के काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन पर नक्सलियों ने फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि, गंगालूर हाट-बाजार में नुक्कड़ सभा कर वापस लौट रहे थे कांग्रेसी। तभी पदेडा गांव के नजदीक नक्सलियों ने कांग्रेस विधायक के काफिले पर गोलीबारी की। हालांकि काफिले में शामिल सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि इस घटना के बारे में अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों ने हमें यह जानकारी दी है।

 

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here