Raigarh News: 26 करोड़ रुपए से संवर रहे हैं शहर की सड़कें, 07 कार्यों की टेंडर जल्द

0
33

रायगढ़ टॉप न्यूज 29 मार्च 2023। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य सड़कों के साथ गली मोहल्ले के भी सीसी सड़क निर्माण का कार्य जोरों पर है। वर्तमान में ₹26 करोड़ 30 लाख रुपए के कार्य जारी किया गया है। इसमें से अधिकांश सड़क पूर्ण हो गए हैं और अधिकांश सड़क जल्दी पूर्ण हो जाएंगे। इस तरह विभिन्न कार्यों के लिए सात करोड़ का टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा। मेयर श्रीमती जानकी काटजू सहित एमआईसी सदस्यों ने सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

मेयर श्रीमती जानकी काटजू के निर्देशन एवं कमिश्नर श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न मुख्य सड़क एवं सीसी सड़क का निर्माण तेज गति से चल रही है। इसमें 9 एमएलडी से पंचधारी तक 87 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण पूर्ण हो चुका है। इसी तरह त्रिमूर्ति केलो पुल से 7 एमएलडी तक धा 45 लाख की लागत से मरीन ड्राइव बेलडूला रोड से एसईसीएल ऑफिस तक 1 करोड़ 60 लाख एवं एक करोड़ नौ लाख की लागत से निर्माण लगभग पूर्ण होने की स्थिति में है। दो करोड़ रुपए की लागत से बोईरदादर मुख्य मार्ग डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य चल रही है। इधर 3 करोड़ की लागत से शहर के विभिन्न मुख्य सड़कों पर निर्माण कार्य चल रहा है। 10 करोड़ की लागत से पुल, पुलिया, नाली, सीसी रोड, सामुदायिक भवन एवं विभिन्न स्थानों पर पांच नया बीटी सड़क का निर्माण होगा।











 

इसी तरह सड़क नाली, पुल, पुलिया आवश्यक कार्यों के लिए सात करोड़ का टेंडर जल्द ही जारी किया जाएगा। मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा नगर निगम रायगढ़ के विकास के लिए सतत रूप से प्रयास किया जा रहा है। शहर सरकार भी नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए करबद्ध है। लोगों की सुविधाओं एवं आवश्यकताओं को देखते हुए एक तरफ जहां बीटी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, वही सीसी सड़क, पुल, पुलिया, नाली, सामुदायिक भवन का भी निर्माण कराया जा रहा है। वर्तमान में निगम क्षेत्र अंतर्गत 26 करोड़ 30 लाख रुपए का कार्य चल रहा है। जल्द ही 7 करोड़ के कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। आने वाले समय में नगर निगम के सभी वार्डों में कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिसके पूर्ण होने पर नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को आवागमन सहित व्यवस्थित पानी निकासी, सामुदायिक भवन, पथ प्रकाश आदि की सुविधा मिलेगी। निरीक्षण में एमआईसी सदस्य श्री विकास ठेठवार कांग्रेसी नेता श्री शाखा यादव श्री अमृत काटजू उपस्थित थे।

15 वे वित्त से मिले 6 करोड़ 30 लाख रुपए
नगर निगम क्षेत्र के गली मोहल्लों में सीसी सड़क, नाली, पुल पुलिया निर्माण जैसे 38 कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से 6 करोड़ 30 लाख रूपए मिले हैं। हाल ही में कमिश्नर श्री संबित मिश्रा ने शहर के ठेकेदारों की बैठक ली थी। बैठक में उन्होंने 15 वे वित्त कार्यों के तहत विभिन्न वार्डों में चल रहे निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

विकास के लिए और मिलेंगे बजट
मेयर श्रीमती जानकी काटजू ने कहा कि विकास के लिए प्रदेश सरकार को विभिन्न वार्ड में आवश्यकता के अनुरूप कार्यों का स्टीमेट बनाकर प्रेषित की गई है। इसमें बजट की मांग की गई है। इसमें 15 करोड़ रुपए बजट स्वीकृत हो चुका है। इससे शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी।

24 लाख के कार्यों का किया गया भूमि पूजन
पाठ क्रमांक 33 गांधीनगर में 16 लाख 50 हजार की लागत से सीसी सड़क एवं वार्ड क्रमांक 6 में 8 लाख की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्यों का आज श्रीमती जानकी काटजू, संजय देवांगन, श्रीमती नीलम रंजू संजय और मोहल्लेवासी उपस्थित थे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here