Raigarh News: रायगढ़ नगर निगम में 8 करोड 38 लाख लाभ का बजट पेश

0
40

महापौर जानकी काटजू वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया
महापौर ने कहा बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया
भाजपा ने कहा बजट बेहद निराशाजनक, बजट प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया
पूरे बजट पर एक नजर.. पढ़े पूरी खबर

रायगढ़ टॉप न्यूज 28 मार्च। मंगलवार को रायगढ़ नगर निगम का वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बजट में 228 करोड़ 23 लाख आय के मुकाबले 219 करोड़ 84 लाख व्यय का अनुमान है। इस तरह बजट में 8 करोड 38 लाख लाभ का अनुमान है। महापौर जानकी काटजू ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करते हुए इसे शहर विकास के लिए बेहतरीन बजट बताया। जबकि भाजपा ने बजट को बेहद निराशाजनक बताते हुए बजट प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। भाजपा ने कहा कि शहर सरकार बजट को सदन में बहुमत से पास करा ले, भाजपा प्रस्तुत बजट का समर्थन नहीं कर सकती।











आज रायगढ़ नगर निगम में आज नये वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए महापौर ने पेश किया। बजट में अभिभाषण में महापौर जानकी काटजू ने नगरनिगम की वित्तीय स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि रायगढ़ नगर निगम अपने स्वयं के वित्तीय संसाधनों से अधिकारी कर्मचारी का भुगतान करने में सक्षम है। हालांकि भाजपा ने प्रस्तुत बजट पर चर्चा करते हुए सदन में कहा कि बजट में ऐसा कोई नया प्रावधान नहीं है, पुराने वर्ष के प्रावधान रिपिट किए गए हैं। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पूर्व की गई घोषणा का कार्य क्यों नहीं किया जा सका इसके लिए शहर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। भाजपा ने बजट को बेहद निराशाजनक बताते हुए इतना तक कह दिया कि शहर सरकार अपने बहुमत से बजट को पास कर ले।

वहीं शहर सरकार के इस बजट की तारीफ करते हुए महापौर का कहना है कि बजट के लिए सभी से सुझाव आमंत्रित किये गये थे। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। जहां तक भाजपा के विरोध की बात है तो उनके पास और कोई मुद्दा नहीं है, जिससे कुछ भी आरोप लगाते रहते हैं। नगर निगम सभापति जयंत ठेठवार ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि अच्छा बजट। बहुत सारे नये प्रावधान किए गए हैं।

बजट पर एक नजर
1 शहर के रोड निर्माण हेतु 50 करोड़
2. शहर के आर सी सी नाला, नाली, पुल, पुलिया हेतु 10 करोड़
3. शहर के विभिन्न वार्डो में सामुदायिक भवन हेतु 3 करोड़
4. रामपुर डम्पिंग यार्ड में पार्क विकास हेतु 3 करोड़
5. शहर के मुक्तिधामों के जीर्णोद्वार हेतु 1 करोड़
6. शहर के नागरिकों के सुविधा के लिये 02 नग शव वाहन व 02 नग डीप फ्रीजर हेतु 25 लाख
7. ट्रासर्पोट नगर बस स्टैण्ड जीर्णोद्वार हेतु 2 करोड़
8. शहर के खेल मैदानों के जीर्णोद्वार हेतु 1 करोड़
9. शहर के तालाबों के सौन्दर्यीकरण हेतु 2 करोड़
10. शहर के बेरोजगार युवाओं के लिये मुख्यमंत्री स्वावलंबन दुकान हेतु 1 करोड़
11. शहर में नये खम्भों पर लाईट हेतु 46 लाख
12. शहर में महिलाओं के लिये 5 नग पिंक टायलेट
13. मेट्रो सीटी के तर्ज पर शहर में 3 नगर शौचालयों का निर्माण
14. अर्बन कॉटेज एंड सर्विस इन्डस्ट्रीज पार्क – 200.00 (दो करोड़)
15. रायगढ़ शहर के सड़कों का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण 700.00 (सात करोड़)
16. शहर के मार्केट एरिया में सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाया जाना ।

सम्मानीय वार्ड पार्षदगण से भी बजट हेतु मांग एवं सुझाव प्रस्तुत किये गये है, जिन्हें इस वर्ष के बजट में आवश्यक शीर्ष के अधीन राशि का प्रस्ताव किया गया है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here