Raigarh News: मंत्री उमेश पटेल ने भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

0
23

सर्व ब्राह्मण समाज ने शहर में निकाली ऐतिहासिक शोभायात्रा
जय जय परशुराम के जयघोष से गुंजायमान हुआ खरसिया

खरसिया। खरसिया में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस अवसर पर 19 मार्च रविवार को सायं 04 बजे भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री एवं खरसिया के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान रायपुर विधायक सत्यनारायण शर्मा, बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा, पूज्य महाराज अग्निशिखा, डीआईजी रायपुर मनीष शर्मा, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष राधा सुनील शर्मा, सोनाली शर्मा, ममता पुजारी, दीपक शर्मा, रामचंद्र शर्मा, चरण शर्मा, प्रह्लाद मिश्रा एवं सर्व ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोगों की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही।











मंत्री उमेश पटेल ने भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर नगरवासियों को संबोधित करते हुए कहा की खरसिया के लिए यह मांग लंबे समय से हो रही थी और मांग के अनुरूप आज नगर के हृदय स्थल में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की जा रही है। उन्होंने मूर्ति स्थापना के लिए नगरपालिका अध्यक्ष एवं समस्त पार्षदगण-एल्डरमैन तथा मूर्ति बनाने हेतु सहयोग के लिए सभी नगरवासियों को धन्यवाद दिया। मंत्री श्री पटेल ने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के साथ ही नगरवासी माला में पिरोए मोतियों की तरह ही आपस में एकता सौहार्द बनाए रखें।

सर्व ब्राह्मण समाज ने शहर में निकाली ऐतिहासिक शोभायात्रा
सर्वप्रथम खरसिया में प्रतिमा अनावरण के पूर्व दोपहर 03 बजे से ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा भगवान परशुराम भवन से गाजे-बाजे के साथ, ढोल ताशे और कर्मा नृत्य के साथ पूरे शहर में निकाली गई‌। जगह-जगह धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोग भारी संख्या में शामिल हुए। भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धीरे-धीरे स्टेशन चौक पहुंची, जहां समाज के युवाओं द्वारा आतिशबाजी के साथ उपस्थित अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात् सभी के गौरवपूर्ण उपस्थिति में मंत्रोच्चारण और शंख ध्वनि के बीच भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान जय-जय परशुराम के जयघोष से पूरा खरसिया शहर गुंजायमान होने लगा। इस तरह से खरसिया में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है की खरसिया के स्टेशन चौक पर नगर पालिका खरसिया की ओर से भव्य गार्डन व आकर्षक चबूतरा बनवाया गया है। जहां सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। रविवार को भव्य शोभायात्रा निकालकर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
हरिदत्त शर्मा बिलासपुर, विजय शर्मा रायगढ़, संजय शर्मा सरायपाली, दिनेश शर्मा बाराद्वार, शिव शर्मा घरघोड़ा, किरोड़ी शर्मा घरघोड़ा, बसंत शर्मा गिधौरी, संजय शर्मा रायपुर, कमल शर्मा रायगढ़, संतोष शर्मा रायगढ़, दीपक शर्मा तिल्दानेवरा, बंटी शर्मा शक्ति, बबलू शर्मा शक्ति, शरद शर्मा एवं फरी हीम उड़ीसा संबलपुर, सत्यनारायण शर्मा, मनीष शर्मा तिल्दानेवरा, मनीष शर्मा किरोड़ीमल नगर, प्रमोद शर्मा रायपुर, मूलराज शर्मा रायपुर, प्रीतिश शर्मा रायपुर, कैलाश पुजारी रायपुर, मुकेश शर्मा रायगढ़, पिंकी शर्मा रायपुर, संतोष शर्मा नैला, महावीर शर्मा चांपा, बृजमोहन शर्मा कोरबा, श्रीकांत शर्मा रायगढ़, कमलेश शर्मा बाराद्वार, सुनील दत्त शर्मा रायगढ़, सचिन शर्मा बाराद्वार, गोपाल शर्मा रायगढ़, प्रवीण पांडे छाल, खरसिया से गोपाल शर्मा पत्रकार, संजय शर्मा, हरिओम शर्मा, आशुतोष शर्मा, संदेश शर्मा, हरीश शर्मा, रजत शर्मा, अनूप शर्मा, दिलीप शर्मा, वरुण शर्मा, निखिल शर्मा, रिंकल शर्मा, मनोज शर्मा, संजय शर्मा, शिवम शर्मा, संत शर्मा, तरुण शर्मा, संजय शर्मा, साहिल शर्मा, उमाशंकर शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, अजय शर्मा, बंटी शर्मा, लोकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, आकाश शर्मा, आनंद शर्मा, विवेक शर्मा, शिव शर्मा, अजय मिश्रा, पंकज मिश्रा, शिवम शर्मा, अजय शर्मा, कुश शर्मा, विजय शर्मा, योगेश शर्मा, पंडित गोपाल शर्मा, पंडित विनोद शर्मा, पंडित आनंद शर्मा, बृजेश शर्मा, ऋषभ शर्मा, महेश शर्मा, रुपेश शर्मा, अमन शर्मा, अमन शर्मा, अरुण शर्मा, करण शर्मा, किरशु शर्मा, नगरपालिका के समस्त पार्षदगण-एल्डरमैन एवं छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here