मोर आवास मोर अधिकार को लेकर BJP का राजधानी में जबरदस्त प्रदर्शन विधानसभा घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं की पुलिस के साथ झूमा झटकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/सीएसपी थाना प्रभारी सहित पुलिस अधिकारियों को आई चोटें, पुलिस ने छोडे आंसू गैस के गोले

0
49

रायपुर 15 मार्च 2023 राजधानी में मोर आवास मोर अधिकार को लेकर भाजपा ने विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच दो बैरिकेट्स लांगने में सफल रहे हजारों की संख्या में बीजेपी ने बुधवार को विधानसभा का घेराव किया। घेराव के पहले बीजेपी नेताओं की सभा हुई। सभा के बाद कार्यकर्ता विधानसभा घेरने निकल गए। इसके बाद पुलिस से उनकी झूमाझटकी हुई। वहीं बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर केनन चलाई, भीड़ के सामने स्मोक बम फेंके। उधर, पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सभी को बस में बिठाकर पुलिस ले गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ काफी झूमा झटकी भी हुई अनिल पुलिस कब अनेक पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ता अनेक स्थानों पर पुलिस के साथ उलझ भी गए हैं इस भीड़ में कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस के अधिकारियों के साथ जमकर हुज्जत की है भाजपा द्वारा विधानसभा के घेराव के कार्यक्रम में भिलाई दुर्ग से सांसद विजय बघेल राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, दया सिंह, शारदा गुप्ता, अरविंदर सिंह खुराना,सहित हजारों की संख्या में भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.























कार्यकर्ताओं की भीड़ विधानसभा परिसर के नजदीक (जीरो पॉइंट) तक पहुंच गई थी। विधानसभा जाने वाले रास्ते में जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया था। कोशिश थी कि किसी भी तरह से कार्यकर्ताओं को रोका जाए। मगर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार आगे बढ़ती रही। घेराव शुरू होने से पहले ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 2 किलोमीटर पहले सड़क पर लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची। ये सब कुछ 2 घंटे तक चलता रहा। फिर जब पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ है।

विधानसभा की ओर आने वाले सभी रास्तों पर सामान्य
ट्रैफिक का आवागमन रात 8 बजे तक बंद है। पिरदा चौक में घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सभा का नेतृत्व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, सांसद सुनील सोनी, संतोष पांडे, विजय बघेल, दया सिंह, श्रीमती संगीता केतन शाह, निर्मला यादव सहित सभी विधायकों ने किया।

घेराव से पहले सभा में प्रभारी ओम माथुर ने कहा- इस बार यहां सरकार बदलनी है। नवंबर तक ये आंदोलन हमको करना है। आज मुझे और रमन सिंह को भी लगभग एक घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा। सड़क पर भी ऐसी ही भीड़ दिखनी चाहिए। इस आंदोलन का नाम मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन है। सबसे पहले आवासहीन हितग्राहियों के पैर पखारकर आंदोलन में उनका स्वागत किया गया था। उसके बाद यह आंदोलन शुरू हुआ था।

रघुवर दास बोले – CG में शराब सिंडिकेट चल रहा
वहीं कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा- आज के घेराव से स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। आजादी के इतने सालों के बाद भी यहां गरीबों को आवास की सुविधा नहीं मिली है। 7.5 लाख बेघरों का घर बनाने का काम रमन सिंह ने किया था। आज यह जनता सरकार से पूछ रही है कि आपने कितने लोगों को आवास दिया। कांग्रेस सरकार में गरीबों की योजना लागू नहीं की जा रही है। यहां सरकार के संरक्षण में शराब सिंडिकेट चल रहा। कोल सिंडिकेट चल रहा है। झारखंड में भी यह चल रहा है।

पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा-ED-IT के छापे में इनके अधिकारी जेल जा रहे, राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। अपने संबोधन में डॉक्टर रमन ने कहा कि यदि आवास नहीं दोगे तो हम सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे। 4 किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी है। हम लोग सरकार को चेतावनी देने के लिए आए हैं। बताने आए हैं कि आवास की जो योजना है। ये आवास गरीब जनता का है। 16 लाख आवास देना पड़ेगा। मंत्री टीएस सिंहदेव ने क्यों इस्तीफा दे दिया। कोयले की दलाली में सबके चेहरे काले पड़ गए हैं।

बिना अनुमति के प्रदर्शन
भाजपा ने पुलिस और प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। दरअसल धरना-प्रदर्शन के लिए नवा रायपुर तूता को चिन्हित किया गया है। इस वजह से प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद भी बिना अनुमति के प्रदर्शन की तैयारी है। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के लिए 800 से ज्यादा फोर्स लगाई गई है। आस-पास के जिलों से भी अधिकारियों एवं स्टाफ को बुलाया गया है।

भाजपा ने कचना मुख्य सड़क पर सभा का आयोजन किया था। वहीं से रैली निकालकर प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर आगे बढ़े। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए तीन जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं। रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इस वजह से आम लोग भी सड़क का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

राजधानी पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन को लेकर जारी विज्ञप्ति
आज भाजपा के द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा विधानसभा को घेरने के लिए आगे बढ़े और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के हिस्सो को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे थे। लगातार समझाइस, धारा 144 के उल्लंघन और रुकने तथा तोड़फोड़ ना कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के अनाउंस मेंट के बाद भी जब उनके द्वारा तीसरे बैरिकेड को तोड़ते हुए चौथे बैरिकेड के पास पहुंचे, तब पुलिस द्वारा एतिहात के तौर पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए अश्रु गैस का प्रयोग किया गया ।

प्रदर्शन के दौरान कई मौक़ों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुज्जतबाज़ी भी की गई। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आज़ाद चौक नीतेश ठाकुर समेत लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटे आई। प्रदर्शकारियों द्वारा शासकीय संपत्ति को नुक़सान भी पहुँचाया गया।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here