Raigarh News: सच्चा है दरबार तुम्हारा, संकट काटो श्याम हमारा… श्याम बगीची में फाल्गुन उत्सव ‘चंग धमालÓ में भजन गायकों ने दी सुमधुर प्रस्तुति.. सात सुरों की रंगभरी पिचकारी से भक्त हुए रंगों से सराबोर

0
59

रायगढ़ टॉप न्यूज 5 मार्च। श्री श्याम मंडल के तत्वावधान में श्री श्याम फाल्गुन उत्सव चंग धमाल के तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन फाल्गुनी सुदी द्वादशी को श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम अखंड ज्योत प्रज्जवलित की गई, जिसमें सैकड़ों श्याम भक्तों ने आहुतियां दीं। श्री श्याम प्रभु को ढाई टन से भी अधिक चूरमा, बूंदी, मेवा का भोग प्रसाद चढ़ाया गया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।


श्री श्याम मंडल द्वारा संजय काम्प्लेक्स स्थित श्याम बगीची में तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन उत्सव ‘चंग धमालÓ का आयोजन किया गया। पहले दिन दिव्य श्री श्याम अखंड ज्योतिपाठ का आयोजन हुआ। दूसरे दिन शुक्रवार को भजन संध्या में बाहर से आए ख्यातिप्राप्त भजन गायकों ने भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी।
श्री श्याम मंडल के प्रचार मंत्री महावीर अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम फाल्गुन उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को वृंदावन उत्तरप्रदेश से आए ख्यातिप्राप्त भजन गायक पारस लाडला व देश के कोने-कोने में श्याम भजनों से धूम मचाने वाली भजन गायिका कोलकाता की पूजा नथानी ने श्री श्याम प्रभु के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। इस दौरान पूरी रात श्याम भक्त झूमते रहे। फाग गीत से उपस्थित श्रोता नाचते-झूमते दिखे। श्याम बगीची का पूरा माहौल वृंदावन सरीखे हो गया। श्याम भक्ति के रंग सभी भक्तों में सिर चढ़कर बोला। पारस लाडला के अच्युतं केशवम्, कृष्ण दामोदरम्.. के भजन को सुन उपस्थित लोग भाव विव्हल हो गए। श्रीकृष्ण एवं राधा के भजनों की एक से बढ़कर एक झड़ी लगा दी, जिससे उपस्थित भक्त भाव-विव्हल हो गए। लोगों को ऐसा लगा कि वे वृंदावन पहुंच गए हैं। इस तरह उन्होंने सुंदर भजनों की प्रस्तुति कर पूरे माहौल को कृष्णमय बना दिया।











श्री अग्रवाल ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त में श्री श्याम प्रभु की महाआरती की गई और 56 भोग का प्रसाद लगाया गया। सुबह 10 बजे से भक्तों की ओर से ढाई टन से अधिक चूरमा, बंूदी, पंच मेवा का भोग प्रसाद अर्पित किया गया। इस तरह तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन उत्सव ‘चंग-धमालÓ संपन्न हुआ। होली पर्व पर 8 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक श्याम सलोने सांवरे संग पंच गुलाल से होली खेली जाएगी। श्याम मंडल ने सभी श्याम भक्तों व शहरवासियों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। श्याम मंडल ने आयोजन में सहयोग के लिए जिला, पुलिस प्रशासन, बिजली विभाग, नगर निगम व सभी मीडिया के साथियों व भक्तों का आभार जताया है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here