Raigarh News: वन्य जीव एवम पर्यावरण संरक्षण को लेकर विधान सभा में मुखर हुए विधायक प्रकाश नायक.. उधोगों एवम खदानों में हुई पर्यावरणीय स्वीकृति की मांगी जानकारी

0
21

रायगढ़, 2 मार्च 2023/ वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर विधायक प्रकाश नायक सदैव से ही गंभीर नजर आए है।ऐसा ही नजारा विधानसभा सत्र के दूसरे दिवस भी देखने को मिला।जहा विधायक प्रकाश नायक द्वारा वन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रश्न रखते हुए जानकारी मांगी गई कि रायगढ़ जिला सत्र अंतर्गत वर्ष 2019-2020एवम वर्ष 2020-21में डी एम एफ मद से रायगढ़ एवम धर्मजयगढ़ वन मंडल को जिन कार्यों के एवज में राशि प्राप्त हुई उनका खर्च सहित समस्त विवरण मांगा गया।साथ ही सामग्री खरीदी में क्रय नियमो के पालन संबंधित जानकारी मांगी गई।वही विधायक प्रकाश नायक द्वारा रायगढ़ वन मंडल अंतर्गत वर्ष 2021-22एवम वर्ष 2022-23 में जंगली जानवर के हमलों से जान माल की हुई क्षति संबंधी जानकारी के साथ उन्हें प्रदान किए गए मुआवजा एवम जंगली जानवरों से बचाव हेतु चलाई जा रही योजनाओं व उनमें खर्च राशि का ब्यौरा मांगा गया।

जनसुनवाई पर उठाए सवाल
गौरतलब हो कि विधायक प्रकाश नायक द्वारा विधानसभा सत्र के दूसरे दिन प्रश्नों की बौछार करते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर नजर आए।जहा वन्य जीव संरक्षण के साथ ही साथ रायगढ़ जिले में वर्ष 2021 से प्रशनावधि तक कुल कितने उधोगों/खदानों के निर्माण अथवा विस्तार के पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु आहूत जनसुनवाई की उधोगवार विस्तृत जानकारी मांगी गई।साथ ही आवेदन के 45 दिनो बाद होने वाले उधोगों की जनसुनवाई की जानकारी कारण सहित मांगी गई।वही विधायक द्वारा 25 किमी के दायरे में पी एम 10और पी एम 2.5 की अधिक मात्रा वाले उद्योग को दी गई स्वीकृति सहित ऐसे उद्योग जिनके 25 किमी के दायरे में प्राचीन गुफा डेम अथवा नदी होने के संबंध में सवाल पूछा गया।











प्रदूषण रोकने स्माग टावर की दिलाई याद
विदित हो कि जिले में लगातार बढ़ते उधोगों के परिणाम स्वरूप प्रदूषण भी अपने भयावह रूप में हो चला है।जिसे लेकर विधायक प्रकाश नायक द्वारा हमेशा से ही शासन प्रशासन का ध्यान जिले में बढ़ते प्रदूषण की और दिलाया जाता रहा है।इसी तारतम्य में विधानसभा सत्र के दूसरे दिन विधायक द्वारा वन के समक्ष प्रश्न रखते हुए औधोगिक नगरी रायगढ़ में बढ़ते प्रदूषण से रोकथाम हेतु
स्माग टावर लगाए जाने संबंधित योजना की जानकारी मांगी गई।साथ ही प्रदूषण पर अंकुश लगाने वर्तमान में चलाए या रहे योजनाओं का ब्यौरा मांगा गया।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here