जिला ग्रंथालय में बनेगी ई-लाईब्रेरी, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा तैयार करें कार्ययोजना

0
28

जिला ग्रंथालय में बढ़ेंगी किताबें और दूसरे संसाधन, कलेक्टर ने अधिकारियों को किया निर्देशित
कलेक्टर ने कहा प्राचीन मूर्तियों एवं पुरातात्विक स्थलों की जानकारी देने वाले आडियो करवायें तैयार
कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिला ग्रंथालय व पुरातात्विक संग्रहालय किया निरीक्षण

रायगढ़, 28 फरवरी 2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिला ग्रंथालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं की आवश्यकता को ध्यान में रख कर सभी मूलभुत उपकरण एवं संबंधित किताबों की खरीदी की जाए। जिससे उन्हें पढ़ाई में आसानी हो। मौके पर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कंप्यूटर लैब, स्टडी रूम, छात्र-छात्राओं के बैठक व्यवस्था एवं संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा की छात्र-छात्राओं के लिए नए किताबों के साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को परीक्षा में सफल हुए प्रतिभागियों से इंटरैक्ट करवाए। इससे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के साथ पढ़ाई के टिप्स भी मिलेंगे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने नवनिर्मित लाइब्रेरी भवन का भी निरीक्षण किया, यहां उन्होंने सभी कक्षाओं का निरीक्षण कर ई-लाइब्रेरी के लिए कार्ययोजना बनाने डीईओ को निर्देश दिए। जिससे जिला ग्रन्थालय में छात्र-छात्राओं के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए और बेहतर माहौल निर्मित हो सके।











निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा जिला पुरातत्व संग्रहालय भी पहुंचे। यहां उन्होंने जिले के इतिहास का वर्णन करते हुए चित्रों एवं प्रतिमाओं का अवलोकन किया। उन्होंने पुरातत्व संग्रहालय को आकर्षक बनाने अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय को साज-सज्जा के निर्देश दिए। विजिट को रोचक और आकर्षक बनाने प्राचीन चित्रों एवं प्रतिमाओं की जानकारी आडियो फॉर्मेट में संचालित करने हेतु कार्ययोजना बनाने को कहा, जिससे विजिट करने वालों को और भी बेहतर अनुभव हो सके। उन्होंने कहा की स्कूली बच्चों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है, बच्चों को विजिट करवाने के साथ ही, विभाग का बोर्ड लगवाए। जिससे लोगों को जानकारी हो और वे यहां विजिट कर सके। इस दौरान उन्होंने पुरातत्व संग्रहालय को रंग-रोगन करने के भी निर्देश दिए।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here