खरसिया : ग्राम दर्रामुड़ा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का हुआ आयोजन… श्रद्धालुओं ने की फूलों की वर्षा, विवाह उत्सव में झूमे उठे श्रद्धालु

0
35

रायगढ़-खरसिया। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन किया जा रहा है। जिसका 20 फरवरी सोमवार को भव्य कलशयात्रा निकालकर कथा का शुभारंभ किया गया तो वहीं 21 फरवरी मंगलवार, दोपहर 03 बजे से परम श्रद्धेय पंडित पंकज तिवारी जी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान कराया जा रहा है। इसी कड़ी में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन 26 फरवरी, रविवार को कथावाचक परम श्रद्धेय पंडित पंकज तिवारी जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण-रुक्मणी के विवाह का वर्णन किया।











इस अवसर पर श्रीकृष्ण-रूक्मणी विवाह का आयोजन किया गया। जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें श्रीकृष्ण और रूक्मणी की आकर्षक वेश-भूषा में सुंदर झांकियां निकाली गई। वहीं विवाह संस्कार की रस्मों को भी पूरा किया गया। इस दौरान पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण-रूक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा स्थल पर रूक्मणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रीकृष्ण-रुक्मणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई। श्रद्धालुओं को धार्मिक भजनों पर नृत्य करते व जयकारा लगाते हुए भी देखा गया। जिससे कथा स्थल का माहौल धर्ममय हो गया। इस दौरान भारी संख्या में माताएं, बहनें व भक्तगण उपस्थित थे।

इसके पूर्व सुबह 10 बजे कथा स्थल से श्रीकृष्ण भगवान की बाराती निकाली गई। जो गांव की गलियों से होते हुए डीजे साउण्ड में झूमते नाचते गाते हुए बाराती छोटेलाल पटेल के घर पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में माताएं बहनें व श्रद्धालुगण श्रीकृष्ण की बाराती में शामिल हुए।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here