CG NEWS: कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन : AICC का डेलिगेशन पहुंचा, कल आएंगे खड़गे, 24 को राहुल गांधी और 25 को आएंगी प्रियंका

0
41

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आज AICC के 80 लोगों का डेलिगेशन रायपुर पहुंचा। यह पूरा ऑफिस स्टाफ का डेलिगेशन है। इस अधिवेशन में शामिल होने कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे कल दोपहर 4.30 बजे राजधानी पहुंचेंगे। इसी तरह राहुल गांधी 24 फरवरी दोपहर 2 बजे आएंगे और प्रियंका गांधी 25 फरवरी को सुबह 9 बजे रायपुर पहुंचेंगी।

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल आज पहुंचेंगे
कांग्रेस के कोषाध्यक्ष पवन बंसल आज दोपहर 1.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और वे कांग्रेस के अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेंगे। वे 26 फरवरी तक रायपुर में ही रुकेंगे।











अधिवेश की तैयारी हुई तेज, बांटी गई जिम्मेदारीयां
राजधानी रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयारियां तेज हो गई है। इस कार्य को AICC ने राष्ट्रीय सचिवों और संयुक्त सचिवों को बांटा है। कुमारी शैलजा ने सचिव और संयुक्त सचिवों के बीच कार्य का विभाजन किया। राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही संयुक्त सचिव नवीन शर्मा को कंट्रोल रूम का कामकाज देखने की जिम्मेदारी दी गई है। धीरज गुर्जर और चेतन चौहान अधिवेशन स्थल की जिम्मेदारी देखेंगे।

मंत्री ताम्रध्वज का दवा : आम सभा में शामिल होंगे डेढ़ लाख कार्यकर्ता
कांग्रेस अधिवेशन के बाद सभा को लेकर मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि 26 फरवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन की आम सभा में करीब डेढ़ लाख लोग जुटेंगे। सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक फोर्स लगेगी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कायम रहेगी। सभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

कहीं कोई लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब नहीं
प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि, कहीं कोई लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब नहीं है, जहां भी अपराध होते हैं, पुलिस अपराधियों को पकड़ रही है।

रविवि में बाहरी कुलपति का विरोध
रविवि में नए कुलपति की नियुक्ति पर कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा के साथ अन्याय हुआ है। भाजपा के दबाव में यह नियुक्ति की गई है। गवर्नर के ट्रांसफर के बाद बैक डेट में आदेश निकाला गया। नए राज्यपाल से निवेदन है नियुक्ति तत्काल रद्द की जाए। स्थानीय व्यक्ति को कुलपति बनाया जाए।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here