CG News : चलती ट्रेन में सफर करते समय गर्भवती को हुई प्रसव पी‍ड़ा, देवदूत बनकर आई आरपीएफ ने अस्‍पताल में कराया भर्ती

0
62

रायपुर। डोंगरगढ़-रायपुर लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला अचानक दर्द से कराहने लगी। इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर महिला को उतारकर एंबुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला ने स्वस्थ्य शिशु को जन्म दिया। महिला के स्वजनों ने रेलवे सुरक्षा बल के इस मानवता पूर्ण कार्य की सराहना की।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को ट्रेन नंबर 08706 डोंगरगढ़-रायपुर लोकल रेलवे स्टेशन दुर्ग में दोपहर सवा एक बजे प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। ट्रेन में राजनांदगांव जिले के दंतेश्वरीपारा डोंगरगढ़ की रहने वाली गर्भवती महिला मानसी यादव पति मुल्ला यादव (20) रायपुर तक सफर कर रही थी। तभी अचानक उसे अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला के साथ उसकी दीदी और जीजा भी सफर कर रहे थे।











महिला की प्रसव पी‍ड़ा देख उसकी दीदी और जीजा घबरा गए। उन्‍हें समझ नहीं आ रहा था कि अब वो क्‍या करें। इसी बीच महिला को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। मौके पर तैनात सहायक उप निरीक्षक के वर्मा और महिला आरक्षक रागिनी सिदार ने मानवता का परिचय देते हुए स्टेशन मास्टर दुर्ग से समन्वय कर तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर महिला को उनके स्वजनों के साथ जिला अस्पताल दुर्ग भिजवाया। कुछ देर बाद महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। वहीं महिला के घरवालों ने देवदूत बनकर आई आरपीएफ जवानों को धन्‍यवाद दिया।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here