Raigarh News: रायगढ़ में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, घर में फांसी से लटकती मिली लाश

रायगढ़ June 24, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, घर में फांसी से लटकती मिली लाश

Raigarh News: रायगढ़ में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, घर में फांसी से लटकती मिली लाश

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में कोई नहीं था, तभी नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ में रहने वाली 15 साल की नाबालिग 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। नाबालिग सोमवार को घर में अकेली थी। परिजन उसके मामा के घर गए हुए थे। तभी नाबालिग घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद जब उसके परिजन घर पहुंचे, तो अपनी बेटी को फांसी के फंदे पर लटकता देखा। उसे फंदे से नीचे उतारा और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि नाबालिग का धरमजयगढ़ में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। परिवार वालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो मां ने उसे लड़के से दूरी बनाने कहा था। इसी बात से नाराज होकर नाबालिग के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कारण

DSP सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि घर में कोई नहीं था तभी छात्रा ने फांसी लगा ली। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

खबर शेयर करें: