रायगढ़ में रिहायशी मकान से 8 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, ग्रामीण गिरफ्तार

रायगढ़ October 26, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में रिहायशी मकान से 8 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, ग्रामीण गिरफ्तार

रायगढ़ में रिहायशी मकान से 8 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, ग्रामीण गिरफ्तार


रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन और प्र.सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने ग्राम कोड़पाली, थाना पुसौर में छापेमारी की। टीम ने घनश्याम चौहान के रिहायशी मकान के एक कमरे से 8 लीटर ओडिशा राज्य निर्मित बरगद छाप महुआ शराब बरामद की। शराब का बाजार मूल्य लगभग 1,600 रुपये प्रति लीटर आंका गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम की सक्रिय भूमिका रही। आबकारी उप निरीक्षक रागिनी पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, जबकि आबकारी उप निरीक्षक कुशल पटेलआबकारी वृत्त रायगढ़ (दक्षिण) प्रभारी याजेंद्र मेहर, और अन्य आरक्षकों ने जांच एवं बरामदगी में अहम योगदान दिया।

आबकारी विभाग ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाली अवैध शराब की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लगातार सघन गश्त और कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत नियमित रूप से अवैध शराब की पकड़ और न्यायालयीन कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

खबर शेयर करें: