रायगढ़

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर 8.160 किलो गांजा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

 





रायगढ़। जीआरपी रायगढ़ ने रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 8.160 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई गई है।

जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर गांजा लेकर ट्रेन से महाराष्ट्र जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी बिनोद बाघ (27), निवासी ग्राम बंधबहाल, थाना बांधरपाली, जिला झारसुगुड़ा (ओडिशा) को गिरफ्तार किया।

आरोपी के नीले रंग के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें रखे चार पैकेटों से 8.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई रेल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी आर.के. बोर्झा सहित जीआरपी रायगढ़ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button