रायगढ़

Raigarh: गोतमा शिविर में 605 रोगियों का हुआ निशुल्क उपचार

रायगढ़। जिला आयुष अधिकारी डॉ गौराहा के मार्गदर्शन में गोतमा में विकास खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का शुभ आरंभ नगर पंचायत अध्यक्ष मानिक- मोहित सतपति, सरपंच तनुजा गुप्ता, सरधाराम, गौटिया अशोक गुप्ता, घनश्याम पटेल, हेमसागर प्रधान, आशीष गुप्ता, एवं अन्य जन प्रतिनिधियों ने भगवान धनवंतरी के छाया चित्र पर पुष्प गुछ अर्पित कर किये। सभी जन प्रति निधियों ने अपने अपने वक्तव्य में आयुर्वेद की महत्ता के बारे मे लोगों को बताये। आयुष विभाग द्वारा आयोजित मेले का उदेश्य यही है कि प्रत्येक व्यक्ति को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का लाभ मिल सके एवं आम जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। पुराने बीमारी से निजात दिलाने के लिए पुसौर में सभी प्रकार के पंचकर्म किया जाता है।शिविर में लगभग सभी प्रकार के बीमारी जैसे संधिवात, आमवात, चर्मरोग, कास, श्वास,उदररोग, अनिद्रा, उच्चरक्तचाप, मधुमेह, स्त्रीरोग, इत्यादि के रोगी पाये गये। शिविर में लोगों को जागरूक करने हेतु पंपलेट वितरण किये गए जिसमें उच्चरक्तचाप एवं मधुमेह से बचाव, विभिन्न योगसान, वात रोग जरा रोग, स्वस्थ जीवन शैली के पंपलेट शामिल हैं। शिविर में 502 लोगों का आयुर्वेद पद्धति से एवं 103 लोगों का होमियोपैथि पद्धति से उपचार किया गया वही 145 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया। शिविर में आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। दंत चिकित्सा नेत्र परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

आयोजन को सफल बनाने में पुसौर बी एम ओ डॉ विनोद नायक, डॉ अजय नायक, डॉ देबाशिष् राय चौधरी, डॉ नरसिंह पटेल, डॉ गगन पटेल, डॉ जागृति पटेल, डॉ अनुराधा सिंह,डॉ संतोष गुप्ता, फार्मासिस्ट भोज मालाकर, रविशंकर , दुष्यंत, शैलेश, शिव, राजेश,डोल की सक्रिय भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button