देश का सबसे खतरनाक नक्सली ढेर! माड़वी हिड़मा के साथ उसकी पत्नी भी मुठभेड़ में मारी गई

छत्तीसगढ़ November 18, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
देश का सबसे खतरनाक नक्सली ढेर! माड़वी हिड़मा के साथ उसकी पत्नी भी मुठभेड़ में मारी गई

देश का सबसे खतरनाक नक्सली ढेर! माड़वी हिड़मा के साथ उसकी पत्नी भी मुठभेड़ में मारी गई

बीजापुर/सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों और पुलिस ने पीएलजीए कमांडर और नक्सलियों के टॉप लीडर माडवी हिड़मा को मार गिराया। इस मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी भी शिकार बन गई।

मुठभेड़ सुकमा जिले और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे अल्लुरी सीताराम राजू जिले के जंगलों में मंगलवार सुबह हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस ऑपरेशन में कम से कम 6 नक्सली मारे गए, जिनमें बड़े कैडर स्तर के सदस्य शामिल होने की संभावना है।

सुरक्षाबलों ने इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी रखा है, क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं।

यह मुठभेड़ DRG और अन्य सुरक्षा बलों के लिए इस साल की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। माना जा रहा है कि हिड़मा की मौत बस्तर और आसपास के इलाके में नक्सलियों के नेटवर्क को कमजोर करने वाला निर्णायक कदम साबित हो सकती है।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मुठभेड़ में ढेर किए गए नक्सली बड़े कैडर स्तर के सदस्य थे और उनके खिलाफ पहले से ही इनाम घोषित था।

खबर शेयर करें: