छत्तीसगढ़

CG News: 5वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पेड़ से लटकती मिली लाश,  जांच में जुटी पुलिस

 

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 5वीं क्लास में पढ़ने वाले के छात्र ने आत्महत्या कर  ली. छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी. उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटकता हुआ मिला है.

5वीं क्लास के छात्र ने की आत्महत्या

मामला जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र के खरीपथरा गांव का है. 5वीं क्लास के छात्र ने आत्महत्या कर ली. उसने घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. उसका शव पेड़ पर लटकता हुआ मिला है. इस घटना के बाद गाँव में हड़कंप मच गया.

 

एक सप्ताह से मानसिक रूप से था परेशान



















जानकारी के मुताबिक़, मृतक छात्र 5वीं क्लास में पढ़ता था. वह पिछले एक सप्ताह से मानसिक रूप से काफी परेशान था. वह चुप रहता था. किसी से बात नहीं करता था. घर वालों ने भी उससे पुछने की कोशिश की. लेकिन कोई जवाब नहीं देता था. वहीँ, अब मासूम ने खौफनाक कदम उठा लिया और अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली. वहीँ, आज गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेत जा रहे थे तभी उन्हें छात्र का लाश पेड़ से लटकता मिला.

 

जांच में जुटी पुलिस

छात्र की लाश मिलने से गाँव में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा गया. छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. छात्र ने किस वजह से आत्महत्या किया है अभी इसका पता नहीं चल सका है. परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही इसका खुलासा हो जायेगा.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button