रायगढ़ में सनसनी: ट्रिनिटी ग्रैंड होटल में गेल इंडिया के GM तेजकुमार बड़ा की संदिग्ध मौत

रायगढ़ October 27, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
रायगढ़ में सनसनी: ट्रिनिटी ग्रैंड होटल में गेल इंडिया के GM तेजकुमार बड़ा की संदिग्ध मौत

रायगढ़ में सनसनी: ट्रिनिटी ग्रैंड होटल में गेल इंडिया के GM तेजकुमार बड़ा की संदिग्ध मौत

रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित थ्री-स्टार ट्रिनिटी ग्रैंड होटल में आज सुबह गेल इंडिया के जनरल मैनेजर तेजकुमार बड़ा (57) का शव उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। खबर फैलते ही होटल स्टाफ और शहर में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, तेजकुमार बड़ा, सिविल लाइन बिलासपुर निवासी, गेल इंडिया लिमिटेड में GM के पद पर कार्यरत थे और रायगढ़ में स्थानीय कार्यालय का संचालन संभाल रहे थे। वे पिछले कुछ महीनों से रायगढ़ में होटल ट्रिनिटी ग्रैंड में अपनी टीम के साथ रहकर काम कर रहे थे।

होटल सूत्रों के अनुसार, तेजकुमार बीती रात देर तक ऑफिस से संबंधित कार्यों में व्यस्त थे और रात लगभग 11 बजे अपने कमरे में लौटे। सुबह जब वे नाश्ते के समय नीचे नहीं आए और फोन कॉल्स का जवाब नहीं मिला, तो परिवार ने होटल प्रबंधन को सूचित किया।

होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खोला, जहां तेजकुमार फर्श पर अचेत पड़े मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। उन्हें जिंदल अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। शव को जिला अस्पताल रायगढ़ में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सिटी कोतवाली पुलिस संदिग्ध मौत की गहन जांच में जुटी है। होटल स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, और शुरुआती जांच के आधार पर यह साफ नहीं हुआ है कि मौत प्राकृतिक थी या अन्य कारणों से हुई।

खबर शेयर करें: