Raigarh News: रायगढ़ में अतिथि बुटीक में 40 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी, चोरी के बाद CCTV का DVR भी साथ ले गए चोर, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रायगढ़ June 26, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में अतिथि बुटीक में 40 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी, चोरी के बाद CCTV का DVR भी साथ ले गए चोर, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Raigarh News: रायगढ़ में अतिथि बुटीक में 40 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी, चोरी के बाद CCTV का DVR भी साथ ले गए चोर, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रायगढ़। रायगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतरा रोड स्थित सोनिया नगर में “अतिथि बुटीक” में चोरों ने धावा बोलकर सोने-चांदी के जेवरात सहित 40 लाख रुपये से अधिक का माल चुरा लिया और फरार हो गए।पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और घटना की हर पहलू से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात की है। चोरी के समय बुटीक के संचालक अपने परिवार सहित बाहर गए हुए थे, जिससे घर सूना था। चोरों ने बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया और चोरी के बाद सीसीटीवी का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी अपने साथ ले गए, ताकि कोई सुराग न मिले। फिलहाल, कोतवाली पुलिस इस बड़े चोरी के मामले की गहनता से जांच में जुटी है।

खबर शेयर करें: