रायगढ़

Sarangarh News: सालर में ताश पर दांव लगाते 4 आरोपी गिरफ्तार, 41 हजार रुपये नगद जप्त 

सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक महोदय आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करने के निर्देश किया गया था जिस पर आज दिनांक 26.02.2026 को मुखबिर सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन पर चौकी प्रभारी सउनि टीकाराम खटकर के कुशल नेतृत्व मे ग्राम सालर में ताश पत्ती से रूपये पैसे का दाव लगा कर जुआ खेल रहे कुछ जुआडीयान ताराचंद साहू, भूपेंद्र पटेल, टीकाराम चौहान, दरसराम भारद्वाज, को मौके पर पकड़ा गया जिसके फड एवं पास से नगदी 41000 एवं दो जोड़ी 52 पत्ती ताश एवं एक पट्टी बोरी जप्त कर आरोपीयों क़ो गिरफ्तार कर बिधिवत कार्यवाही किया गया है।







नाम आरोपी
1. ताराचंद साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 37 वर्ष साकिन सालार चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ
2. ⁠ भूपेंद्र पटेल पिता लक्ष्मी नारायण पटेल उम्र भाई 32 वर्ष चौकी कनकबीरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़
3. ⁠टीकाराम चौहान पिता गंगाधर उम्र 45 वर्ष साकिन बनहर चौकी कनकबीरा
4. ⁠दरस राम भारद्वाज पिता आनंद राम भारद्वाज उम्र 50 वर्ष साकिन खरवानी बड़े थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी स उ निरीक्षक टीकाराम खटकर प्रधान आरक्षक भीमसेंन सिदार, आरक्षक जगजीवन खूंटे का विशेष योगदान रहा।

 

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button