Raigarh News: खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खपाने बिचैलिये सक्रिय, धरमजयगढ़ के ससकोबा धान मंडी में 300 बोरी धान जब्त

रायगढ़ December 5, 2024 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खपाने बिचैलिये सक्रिय, धरमजयगढ़ के ससकोबा धान मंडी में 300 बोरी धान जब्त

Raigarh News: खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खपाने बिचैलिये सक्रिय, धरमजयगढ़ के ससकोबा धान मंडी में 300 बोरी धान जब्त

रायगढ़ टॉप न्यूज 05 दिसंबर। धान खरीदी केंद्र में अवैध धान खपाने के लिए बिचैलिए सक्रिय हो गए है। जिसका एक मामला धरमजयगढ़ विकासखंड के ससकोबा धान मंडी में देखने को मिला.जहां दूसरे का धान अपने खाते में बेचने की फिराक में आय किसान को खाद्य अधिकारी ने पकड़ा.सूचना पर पहुंचे खाद्य अधिकारी ने पंचनामा तैयार कर 300 बोरी धान जिसका वजन 320 क्विंटल है सहित ट्रेक्टर को जप्त किया है।

ससकोबा धान खरीदी केंद्र के नजदीक उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया है जहां अंबिका प्रसाद 300 बोरी धान लेकर उक्त मंडी के लिए निकला था और धान खरीदी केंद्र के नजदीक ही इस कार्यवाही को खाद्य अधिकारी मनोज सारथी ने पकड़ा कार्यवाही को लेकर खाद्य अधिकारी ने बताया कि अंबिका प्रसाद 300 बोरी धान लेकर ट्रेक्टर में धान खरीदी केंद्र के पास पहुंचा जहां जांच के दौरान पाया गया कि 200 बोरी धान बाका निवासी रवि राठिया का था जिस पर कार्यवाही की गई है कार्यवाही में 300 बोरी धान जिसका वजन 320 क्विंटल सहित ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 13 एडब्ल्यू 1998 को जप्त किया गया है।

खबर शेयर करें: