रायपुर में 240 लोगों की ‘घर वापसी’, जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज के कार्यक्रम में फिर हिूंद धर्म में लौटे

छत्तीसगढ़ November 8, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर में 240 लोगों की ‘घर वापसी’, जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज के कार्यक्रम में फिर हिूंद धर्म में लौटे

रायपुर में 240 लोगों की ‘घर वापसी’, जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज के कार्यक्रम में फिर हिूंद धर्म में लौटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दहीहंडी मैदान में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कर चुके लगभग 240 लोगों को वापस हिंदू धर्म में शामिल किया गया. यह ‘घर वापसी’ (पुनर्धर्मांतरण) का कार्यक्रम जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज के प्रवचन, दर्शन एवं समस्या मार्गदर्शन शिविर के दौरान संपन्न हुआ.

आयोजनकर्ताओं के अनुसार, जगद्गुरु स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज के प्रवचन कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन कर चुके इन हिंदुओं को पैर धोकर वापस हिंदू धर्म में जोड़ा गया. साथ ही उन्हें पुनः हिंदू समुदाय का हिस्सा बनाया गया. यह ‘घर वापसी’ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और सच्चिदानंद उपासने समेत अन्य की उपस्थिति में संपन्न हुई।

स्वामी जी ने दिया सकारात्मकता का संदेश

इस अवसर पर प्रवचन के दौरान, जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज ने उपस्थित लोगों को जीवन में धर्म, सेवा और सद्भाव अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने गुरु मंत्रों, जैसे “तुम जियो और दूसरों को जीने में सहायता करो” और “सपनों में भी किसी का बुरा मत सोचो” के माध्यम से जीवन में सकारात्मकता का संदेश दिया.

खबर शेयर करें: