छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 24 नक्सली ढेर, गृहमंत्री अमित शाह बोले- अगले साल 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को जवानों ने एक बड़ी सफलता हासिल की। बीजापुर और कांकेर जिले में नक्सलियों और सुरक्षाबलों की अलग-अलग मुठभेड़ हुई। बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए और बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान बलिदान हो गया। वहीं, कांकेर में चार नक्सली ढेर हुए हैं। सभी 24 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गए हैं। आटोमैटिक हथियार सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है।

अगले साल 31 मार्च से पहले नक्सलमुक्त होगा देश – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, ‘नक्सलमुक्त भारत अभियान’ की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षाबलों के दो अलग-अलग ऑपरेशन्स में 24 नक्सली मारे गए

 

 

मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है।

‘यह डबल इंजन वाली सरकार का फायदा है’ – सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय कहते हैं, ‘दो अलग-अलग ऑपरेशन के बाद कांकेर और बीजापुर में 24 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। हम अपने सुरक्षाबलों के प्रयासों की सराहना करते हैं। 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करना केंद्रीय गृहमंत्री का भी संकल्प है। हमें पूरा विश्वास है कि उनका संकल्प पूरा होगा। यह डबल इंजन वाली सरकार का फायदा है।’

‘क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित
सीएम साय ने कहा, ‘क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है, भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक यह सुनिश्चित है। प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है। आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है।

‘मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के बलिदान होने की भी दुखद खबर है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।’

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया, “बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान संचालित किया जा रहा था। मुठभेड़ के दौरान 18 नक्सली मारे गए। हमारे एक जवान की शहादत हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।”

 

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button