छत्तीसगढ़

CG News: खेत में करंट लगने से 2 किसानों की मौत, फसल को मवेशियों से बचाने लगाया था तार

सरगुजा। सरगुजा के लोसगी में करंट की चपेट में आने से 2 किसानों की मौत हो गई। धान की फसल को मवेशियों से बचाने के लिए तार के जरिए करंट लगाया गया था। दोनों युवक तार से चिपक गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगी के पंडरीपानी में खेत विष्णु माझी पिता (35) और नीर साय यादव (40) बीती रात रघुनाथ माझी के खेत के पास तरंगित तार की चपेट में आ गए। विष्णु मांझी मूलतः ग्राम कुन्नी निवासी जो अपने ससुराल पंडरीपानी लोसगी में रह रहा था। शुक्रवार को नीरसाय यादव के घर छप्पर सुधारने का काम करने विष्णु माझी गया था। नीर साय यादव शुक्रवार शाम 7 बजे विष्णु माझी को छोड़ने पंडरी पानी खेत के रास्ते जा रहा था।

रात भर मौके पर पड़ा रहा शव चुल्हट नाला के पास दोनों युवक पहुंचे तो रघु मांझी के खेत में तरंगित तार की चपेट में विष्णु माझी आ गया। उसे बचाने के लिए नीर साय यादव करंट हटाने के लिए दौड़ा और अनियंत्रित होकर तरंगित तार में गिर गया। दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों का शव रातभर खेत में ही पड़ा रहा। घरवालों ने उनकी तलाश की कोशिश की, लेकिन पता नहीं चला।

 

शनिवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने दोनों का शव पड़ा देखा और सूचना ग्रामीणों के साथ लखनपुर पुलिस को दी। एसआई दिलीप दुबे की टीम मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा किया। जांच अधिकारी दिलीप दुबे ने बताया कि किसान द्वारा खेत में लगे धान की फसल को बचाने के लिए चारों ओर खुले तार की बाड़ लगाई गई है। किसान द्वारा खुले तारों को सीधे बिजली के खंभे से हुकिंग कर जोड़ दिया गया था। जांच में बताया गया है कि खेत रघुनाथ माझी का है। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। संभवतः करंट काफी दिनों से फैलाया गया था।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button