यूपी में ’12वीं’ पास को 2 बड़ी खुशखबरी, जॉब ही जॉब!

देश December 19, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
यूपी में ’12वीं’ पास को 2 बड़ी खुशखबरी, जॉब ही जॉब!

यूपी में ’12वीं’ पास को 2 बड़ी खुशखबरी, जॉब ही जॉब!

खनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में दो प्रमुख विभागों में हजारों पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिससे युवाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार का अवसर मिलेगा।
एक ओर जहां राजस्व लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की गई है, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।1 .7994 पदों पर होगी लेखपाल भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

लेखपाल पद के लिए चयन आयोग के नियमों के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवार का PET-2025 पास होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

2 .पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती

युवाओं के लिए दूसरी बड़ी भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा निकाली गई है। बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1352 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है।

इस पद के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट (12वीं) भौतिकी और गणित विषय के साथ पास होना जरूरी है। साथ ही “O” लेवल या समकक्ष डिप्लोमा होना अनिवार्य किया गया है। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-4 के तहत 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। आवेदन पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in के माध्यम से किया जा सकता है।

खबर शेयर करें: