Raigarh News: अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की जिगना स्थित शाखा औघड़ की मड़ई में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 162 मरीजों को मिला नेत्र जाँच का लाभ

रायगढ़ November 13, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की जिगना स्थित शाखा औघड़ की मड़ई में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 162 मरीजों को मिला नेत्र जाँच का लाभ

Raigarh News: अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की जिगना स्थित शाखा औघड़ की मड़ई में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 162 मरीजों को मिला नेत्र जाँच का लाभ

रायगढ़ :- अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र के अन्तर्गत अघोरेश्वर भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र औघड़ की मड़ई जिगना में विगत सोमवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 162 मरीजों को जांच का लाभ मिला । नेत्र की नियमित जांच डॉक्टर संदीप शर्मा द्वारा की गई। यह शाखा अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की इकाई है यहां पीड़ित मानव सेवी गतिविधियों संचालित है। माह में तीन बार नेत्र जांच शिविर का आयोजन होता है। 10 नवंबर सोमवार को आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 162 मरीज लाभान्वित हुए जिनमें 123 मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरण किया गया। वहीं 82 मरीजों को नेत्र सम्बन्धित ड्राप दिया गया। जांच के दौरान 21 मरीजों में मोतियाबिंद के लक्षण मिले जिन्हें इलाज हेतु उचित परामर्श दिया गया। 38 मरीजों के चश्मा का नंबर प्रधान कार्यालय अघोर गुरू पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा बनने के लिए भेज दिया गया जिनका वितरण आगामी नेत्र शिविर में किया जाएगा। प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिगना में अगला निःशुल्क नेत्र शिविर दिनांक 20 नवंबर को आयोजित होगा।

रायगढ़ की मुख्य शाखा में आयोजित शिविर में 59 मरीज लाभान्वित

अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र बनोरा आश्रम की मुख्य शाखा में बुधवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 59 मरीजो को जांच का लाभ मिला। पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में सभी शाखाओं में पीड़ित मानव की सेवा हेतु गतिविधियां संचालित है जिसका लाभ ग्रामीण जनता को मिल रहा है।

खबर शेयर करें: