छत्तीसगढ़

12 नक्सलियों ने किया सरेंडर: इनमें 8 लाख की ईनामी चंद्रना भी शामिल, 3 अन्य महिला नक्सलियों ने भी डाले हथियार

 

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के एक्शन से नक्सलियों का सरेंडर जारी है। सोमवार को दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत 12 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इसमें 8 लाख के ईनामी नक्सली चंद्रना और 03 महिला नक्सली भी शामिल है। 1005 नक्सली अब तक इस अभियान के तहत सरेंडर कर चुके हैं। इसमें से 205 ईनामी नक्सली भी है। इन सभी ने एसपी गौरव रॉय के सामने सरेंडर किया है।

बीते महीने 7 नक्सलियों ने किया था सरेंडर
दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान के तहत 7 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। अब तक इस अभियान में 991 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों पर 50-50 रूपये ईनाम घोषित था। जिला प्रशासन की तरफ से नक्सल मार्ग में भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में जोड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले में चलाये जा रहे लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 2 ईनामी नक्सलियों समेत 7 माओवादियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित माओवादी जुगलू उर्फ सुंडुम कोवासी और दशा उर्फ बुरकू पोड़ियाम पोमरा आरपीसी सीएनएम सदस्य के पद पर थे। दोनों पर 50-50 रूपये ईनाम घोषित था।

कई घटनाओं में थे शामिल
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 1 बोदली आरपीसी, 1 उतला आरपीसी, 2 पोमरा आरपीसी, 1 बेचापाल आरपीसी, 1 डुंगा आरपीसी और पल्लेवाया आरपीसी में सक्रिय थे। सभी नक्सली माओवादी अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना, नक्सली बैनर, पोस्टर एवं पाम्प्लेट लगाने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button