Raigarh News: ओड़िशा से लाए जा रहे दो पिकअप में 114 बोरी अवैध धान जब्त, दो वाहन चालक पर कार्रवाई

रायगढ़ December 1, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: ओड़िशा से लाए जा रहे दो पिकअप में 114 बोरी अवैध धान जब्त, दो वाहन चालक पर कार्रवाई

Raigarh News: ओड़िशा से लाए जा रहे दो पिकअप में 114 बोरी अवैध धान जब्त, दो वाहन चालक पर कार्रवाई

 

रायगढ़, 1 दिसंबर । पुसौर पुलिस ने 30 नवंबर 2025 को अवैध धान की आवक पर रोक लगाने की कार्रवाई में ओड़िशा से छत्तीसगढ़ लाए जा रहे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा, जिनसे कुल 114 बोरी अवैध धान जब्त किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सर और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल सर के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुखबीरों को सक्रिय किया गया है तथा बार्डर पर संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में कल दो महत्वपूर्ण कार्यवाहियां की गईं। पहली कार्रवाई में लारा बेरियर के पास वाहन चालक आदित्य सागर पिता शरद सागर (उम्र 21 वर्ष, निवासी बड़े हरदी, थाना पुसौर) की सफेद रंग की पिकअप क्रमांक CG 13 AR 4467 को रोका गया, जिसमें 50 बोरी धान लोड पाया गया। दूसरी कार्रवाई में बस स्टैंड पुसौर के पास वाहन चालक सुदाम साहू पिता भरत साहू (उम्र 31 वर्ष, निवासी भैनातोरा, थाना आमाभौना, जिला बरगढ़, ओड़िशा) की पिकअप क्रमांक CG 06 GU 8036 से 64 बोरी धान बरामद किया गया। दोनों वाहन चालकों के पास धान परिवहन के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं थे और यह संदेह हुआ कि धान को छत्तीसगढ़ की कृषि मंडियों में खपाने के उद्देश्य से अवैध रूप से लाया जा रहा है।

पुसौर पुलिस ने दोनों चालकों के विरुद्ध क्रमशः इस्तगासा क्रमांक 15/2025 एवं 16/2025 धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई की है। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर, सहायक उपनिरीक्षक मनमोहन बैरागी, उमाशंकर नायक तथा डायल-112 में पदस्थ आरक्षक 142 नवधा प्रसाद मैना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: