CG: बाल सुधार गृह से फरार हुए 11 बच्चे, हत्या और रेप का है आरोप, तेज बारिश बिजली गुल होने का फायदा उठाया

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मंगलवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण जिले में बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। बिजली कट होने का फायदा उठाकर 11 नाबालिग बच्चे सुधार गृह से भाग गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कमरे की खिड़की तोड़कर बच्चे अने कमरों से भाग गए। सभी अलग-अलग अपराधों में निगरानी गृह में रह रहे थे।
निगरानी गृह के देखभालकर्ता मनीष कुशवाहा ने बताया कि जिला मुख्यालय अंबिकापुर शहर में गांधी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गृह में शाम करीब 7:30 बजे यह घटना हुई। फरार नाबालिगों का पता लगाने के लिए पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है और रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों तथा अन्य स्थानों पर तलाश अभियान शुरू किया है।
रात का खाना खाने के बाद भागे
मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ये नाबालिग रात का भोजन करने के बाद अपने कमरों में लौट गए थे, जबकि कुछ बच्चे टीवी देख रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान गरज के साथ भारी बारिश शुरू हो गई, जिसके कारण इलाके में बिजली चली गई। बिजली कट होने का फायदा उठाकर ही 11 नाबालिगों ने कथित तौर पर एक खिड़की उखाड़ दी और वहां से फरार हो गए।
तीन जिलों के बच्चे भागे
अधिकारी ने बताया कि फरार नाबालिग सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों के रहने वाले हैं और उन्हें चोरी, बलात्कार और हत्या समेत विभिन्न आपराधिक मामलों के संबंध में इस गृह में रखा गया था।
अंबिकापुर सुधारगृह से 11 बच्चे फरार
भारी बारिश के कारण कट हो गई थी लाइट
अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए बच्चे
गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी भनक
गेट पर तैनात थे सुरक्षाकर्मी
बड़ी बात ये है कि कमरों की खिड़की तोड़ने के बाद आरोपी बच्चों ने संप्रेक्षण गृह की दीवार फांदी और फरार हो गए। मेन गेट पर 2 सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन उन्हें इस घटना की भनक तक नहीं लगी। फिलहाल, फरार नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी गई है। बच्चों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






