फाइनेंस कंपनी को 85 लाख का चूना, 6 कर्मचारी गिरफ्तार
ग्राहकों से वसूली गई रकम को खुद के उपयोग में उड़ाया, 10 कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

फाइनेंस कंपनी को 85 लाख का चूना, 6 कर्मचारी गिरफ्तार
ग्राहकों से वसूली गई रकम को खुद के उपयोग में उड़ाया, 10 कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
दुर्ग। ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक की दुर्ग शाखा में करोड़ों के फाइनेंशियल लेनदेन के बीच एक बड़ा घोटाला सामने आया है। बैंक के संग्रह कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूली गई रकम को बैंक में जमा करने की बजाय खुद के उपयोग में खर्च कर दिया। करीब 85 लाख रुपए की गबन का यह मामला सामने आने के बाद दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 4 अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहित देशमुख ने पुलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक की ओर से ग्राहकों को दिए गए लोन की वसूली कर्मचारियों ने की, लेकिन वह रकम बैंक में जमा नहीं की गई। 24 मई 2024 से 24 जून 2025 के बीच करीब ₹84,98,940 की राशि का गबन किया गया।
जब बैंक ने ग्राहकों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने किस्तें नियमित रूप से जमा कर दी थीं। इससे यह खुलासा हुआ कि कर्मचारियों ने 240 ग्राहकों से वसूले गए पैसे को निजी उपयोग में ले लिया।
पुलिस ने मामला धारा 420, 409 और 120-बी भादवि के तहत दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद छह आरोपियों — टीकाराम पाटले (35), आकाश नायक (30), ओम प्रकाश कोसरे (21), आर्या गोस्वामी (25), रेशमा वर्मा (25) और अंकिता पासवान (22) — को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि अन्य फरार कर्मचारियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






