जन्माष्टमी के बाद भी जारी रही सेवा की भावना, फ्रेंड्स एंड फैमिली ग्रुप ने लगाया भव्य भंडारा

रायगढ़ September 5, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
जन्माष्टमी के बाद भी जारी रही सेवा की भावना, फ्रेंड्स एंड फैमिली ग्रुप ने लगाया भव्य भंडारा

जन्माष्टमी के बाद भी जारी रही सेवा की भावना, फ्रेंड्स एंड फैमिली ग्रुप ने लगाया भव्य भंडारा

वित्तमंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया गया भंडारे का शुभारंभ रात तक जारी रहेगा भंडारा

रायगढ़ टॉप न्यूज 5 सितंबर। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और सेवा की भावना से सराबोर रायगढ़ में जन्माष्टमी महोत्सव की रौनक देखते ही बनती है। चार-पांच दिनों तक चलने वाले विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर पहुंचते हैं। इस दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है।

इसी सेवा और श्रद्धा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फ्रेंड्स एंड फैमिली ग्रुप द्वारा जन्माष्टमी के दूसरे दिन गौरीशंकर मंदिर चौक में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराना था, जो जन्माष्टमी के मुख्य दिन के बाद भी शहर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रायगढ़ पहुंचते हैं और जिन्हें उस समय भोजन या प्रसाद आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाता।

भंडारे का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक माननीय श्री ओपी चौधरी जी के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए सेवा और श्रद्धा के इस भाव को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उनके हाथों भंडारे का शुभारंभ होने से आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रुप के सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

प्रातः 10 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक जारी रहा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान सेवाभावी सदस्य श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे।

फ्रेंड्स एंड फैमिली ग्रुप की यह पहल इसलिए भी विशेष रही कि आमतौर पर जन्माष्टमी के मुख्य आयोजन वाले दिन ही भंडारों की संख्या अधिक रहती है, लेकिन जन्माष्टमी के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प लेकर भंडारा आयोजित करना सेवा भावना का अनूठा उदाहरण बना।

गौरीशंकर मंदिर चौक पर भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, श्रद्धा और सेवा के भाव से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों के इस सेवा कार्य की सराहना की।

फ्रेंड्स एंड फैमिली ग्रुप का यह प्रयास संदेश देता है कि भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की सेवा में भी भगवान का स्वरूप देखने का नाम है।
भंडारे को सफल बनाने में फ्रेंड्स एंड फैमिली ग्रुप के हर्ष सिंघानिया, मुकुंद गुप्ता, मयंक अग्रवाल (रूपनाधाम), मयंक रतेरिया, सौरभ अग्रवाल(तुलसी), गौरव अग्रवाल(तुलसी ), निवेश गोयल, आयुष मित्तल, शिव अग्रवाल, मयंक अग्रवाल(nr ), अधिश रतेरिया, आयुषी सिंघानिया, आयुषी गुप्ता, मोनिका अग्रवाल, अंकिता मित्तल, आर्चि सौरभ अग्रवाल, आर्चि गौरव अग्रवाल, करिश्मा रतेरिया, राशि अग्रवाल, आंचल गोयल, श्रेया अग्रवाल का अहम योगदान रहा।

खबर शेयर करें: