छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीते

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल कर चुके हैं. 2023 के विधानसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल 67 हजार वोट से चुनाव जीते थे. वहीं इस बार 50 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस उपचुनाव में सुनील सोनी करीब 40 हजार की बढ़त बनाई है. 16 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 38777 वोट से आगे चल रहे हैं. अब तक की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी को 74782 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा को 36005 वोट मिले हैं. सुनील सोनी के साथ बृजमोहन अग्रवाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं, जहां ढाेल-नंगाड़े बजाकर जीत का जश्न शुरू हो गया है. दक्षिण विधानसभा उप चुनाव की मतगणना में जो बड़ी बात सामने आ रही है कि जिन स्थानों पर कांग्रेस को बढ़ की उम्मीद थी, वहां भी कांग्रेस भाजपा से पिछड़ गई है. महापौर एजाज ढेबर के अलावा नगर सभापति प्रमोद दुबे के वार्ड में भी बीजेपी आगे रही.

बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी पहुंचे भाजपा कार्यालय, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, स्वास्थ्य मंत्री ने बजाया ढोल…
छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में आज भाजपा 9वीं बार जीत हासिल करते नजर आ रही है. 16 वें राउंड के मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी कांग्रेस के आकाश शर्मा से 38 हजार 77 वोटों से आगे चल रहे हैं. भाजपा को लगातार मिल रही बढ़त के साथ ही भाजपा में उत्सव का माहौल बन गया है. भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच चुके हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ढोल बजाते नजर आए और सभी भाजपा नेता-कार्यकर्ता जीत की खुशी में नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं.
बता दें, साल 2023 में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल ने 8 वीं बार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में रायपुर सीट से जीत हासिल की और रायपुर सांसद चुने गए. बृजमोहन अग्रवाल के रायपुर दक्षिण विधानसभा से इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसपर 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए और आज 23 नवंबर को भाजपा 9 वीं बार शानदार जीत हासिल करती नजर आ रही है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button