Mail: mail@raigarhtopnews.com



गांजा तस्करी करते 3 पकड़ाये, जेल दाखिल, 7 किलो गांजा सहित पिकप वाहन जब्त

रायगढ़। उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर रायगढ़ जिले में खपाने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों तथा गांजा खरीद रहे एक ग्रामीण को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों से 7 किलो गांजा सहित पिकप वाहन को जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल दाखिल करा दिया गया है। इस संबंध में लैलूंगा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा सीमा से लगे लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सियारदार में उड़ीसा क्षेत्र से एक पिकप में गांजा लाकर दो युवकों द्वारा बेचा जा रहा है। जिससे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सफेद रंग की पिकप क्रमांक सी.जी. 13 सी 9450 को कब्जे में लेते हुए इसकी तलाशी लेने पर इसके अंदर 6 अलग-अलग पॉलिथिन में रखे एक-एक किलो के गांजा के 6 पैकेट मिले। पिकप के मालिक गुंजू उर्फ हरिराम महकूल पिता भागीरथी महकूल उम्र 25 वर्ष निवासी दियागढ़ ने बताया कि वह अपने साथी नरेश कुमार महकूल पिता जागेश्वर महकूल उम्र 21 वर्ष निवासी सोहनपुर के साथ गांजा को उड़ीसा से लाया था एवं एक किलो गांजा को ग्राम सियारधार के गोकुल उर्फ जयधरो महकूल पिता शोभाराम उम्र 40 वर्ष को 1500 रूपये में बेजा है। जिससे पुलिस ने आरोपियों के पास बिक्री के रखे नगद रूपये 1500 एवं गोकुल को भी गिरफ्तार करते हुए उसके द्वारा खरीदे गये एक किलो गांजा को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 20,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल दाखिल करा दिया गया है।