Mail: mail@raigarhtopnews.com



28 वां चक्रधर समारोह आयोजन संचालन के लिए बैठक आज

रायगढ़। कलेक्टर एवं चक्रधर समारोह के अध्यक्ष अमित कटारिया की अध्यक्षता में 11 जुलाई को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 28 वां चक्रधर समारोह वर्ष 2012 के आयोजन संचालक हेतु बैठक आयोजित की गई है। बैठक में गणेश स्थापना, मंच एवं पंडाल व्यवस्था, लाईट एवं माईक, जनरेटर व्यवस्था, डीजल, पेट्रोल, फूल-माला एवं गुलदस्ता, ग्रीन हाऊस में भोजन एवं जलपान की व्यवस्था, रेल्वे स्टेशन पर रिशेप्सन एवं रेल्वे आरक्षण, आवास, फोटोग्राफी, वीडियों एवं समाचारों का प्रकाशन, साफ-सफाई, पानी टेंकर एवं फायर बिग्रेड वाहन की व्यवस्था, आकाशवाणी एवं मीडिया से समन्वय, मुख्य अतिथि, धनराशि की पूर्ति, निमंत्रण पत्र, बेनर, पोस्टर, ब्रोसर एवं स्मृति चिन्ह के साथ ही खेल प्रतियोगिता एवं अन्य सुझाव के संबंध में चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्री अमित कटारिया द्वारा चक्रधर समारोह से जुडे सभी अधिकारियों, गीत, संगीत, कला, साहित्य एवं विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों को इस बैठक में उपस्थित होने कहा गया है।