Mail: mail@raigarhtopnews.com



तैराकी की प्रतिभाओं को निखारेगा जेएसपीएल, अंगीकृत गांवों के युवाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण, पहली बार होगा ग्रामीण खेल अकादमी का गठन

रायगढ़। जेएसपीएल संयंत्र रायगढ़ और डोंगामौहा स्थित कोल माइंस के आसपास स्थित अंगीकृत गांवों से तैराकों को राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं के लिए तैयार करने का जिम्मा अब जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने उठाया है। जेएसपीएल के सीएसआर विभाग द्वारा इन क्षेत्रों से प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें बेहतर ट्रेनिंग और तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे रायगढ़ और छत्तीसगढ़ के साथ देश का नाम भी रोशन कर सकेंं। इसके लिए 11 और 12 जुलाई को लगभग 42 अंगीकृत गांवों से 14 से 20 वर्ष की आयु के तैराकों का चयन किया जाएगा। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड हमेशा खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जेएसपीएल द्वारा पतरापाली स्थित संयंत्र और डोंगामौहा स्थित ओ.पी. जिंदल ओपन कास्ट कोल माइंस के आसपास स्थित अंगीकृत गांवों के युवाओं को तैराकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने की तैयारी की गई है। 11 एवं 12 जुलाई को सीएसआर विभाग द्वारा इस प्रशिक्षण के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। गांवों में सीएसआर विभाग की टीम तैराकी के इच्छुक युवाओं को चुनकर उन्हें प्रशिक्षण के लिए सूचीबद्ध करेगी। प्रशिक्षण के लिए इन गांवों के युवाओं में अभी से जबर्दस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। अब तक 140 से भी ज्यादा युवाओं ने अपना नाम इस प्रशिक्षण के लिए दर्ज करा लिया है। 11 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवाने वाले युवाओं में से प्रशिक्षार्थियों का चुनाव किया जाएगा। 11 और 12 जुलाई को रायगढ़ स्टेडियम स्थित तरण ताल में चयन प्रक्रिया की जाएगी। इसमें 14 से 20 वर्ष के युवाओं को ही रखा जाएगा। इस प्रक्रिया में जिन युवाओं का चयन होगा, उन्हें एक महीने तक कुशल प्रशिक्षक द्वारा तैराकी के गुर सिखाए जाएंगे। उन्हें इस तरह प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए तैयार हो सकें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को उभरने का बेहतर मौका मिलेगा। साथ ही ऐसे युवा भी तैराकी के क्षेत्र में सामने आ सकेंगे, जो बेहतर प्रशिक्षण के अभाव में स्पर्धाओं में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। उल्लेखनीय है कि पहले भी जेएसपीएल द्वारा खेलों के विकास और खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन के लिए लगातार पहल की जाती रही है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी, हॉकी, जूडो-कराते, बॉडी बिल्डिंग, वॉलीबॉल, क्रिकेट समेत अन्य खेलों का भी आयोजन किया जाता रहा है। इससे खिलाडिय़ों को आगे बढऩे का मौका मिलता है। बनेगी ग्रामीण खेल अकादमी जेएसपीएल के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सीएसआर) द्वारा ग्रामीण खेल अकादमी का गठन किया जाएगा। इसमें चुने गए ग्रामीण क्षेत्र के युवा तैराकों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली विभिन्न स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए भेजा जाएगा। वे स्पर्धाओं में जिंदल सीएसआर ग्रामीण खेल अकादमी का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे ग्रामीण युवाओं को बड़ी स्पर्धाओं में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा और उनकी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर के मंच पर सामने आ पाएगी।